Hot Topics

कानपुर में टूटी सड़कों और जलभराव को लेकर सपा यूथ ब्रिगेड ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, तीन सूत्रीय मांगें उठाईं



कानपुर नगर। शहर में लगातार हो रही भारी बारिश और जगह-जगह टूटी सड़कों एवं गड्ढों के कारण उत्पन्न जलभराव की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई। सपा यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कानपुर नगर को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित क्षेत्रों में जल्द राहत और बचाव कार्य कराए जाने की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने बताया कि कानपुर नगर में चल रही सीएम ग्रिड योजना के तहत पिछले करीब एक वर्ष से कई स्थानों पर सड़कें खुदी हुई हैं। टूटी सड़कों और गड्ढों के कारण भारी बारिश के दौरान कल्याणपुर विधानसभा के कई वार्डों और गलियों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि कई मोहल्लों में पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जलभराव वाले क्षेत्रों में जहरीले जीव-जंतुओं और कीटों का खतरा भी बना हुआ है। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के समक्ष तीन सूत्रीय मांगें रखीं।

पहली मांग: शहर की टूटी सड़कों और गड्ढों को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए।

दूसरी मांग: जिन गलियों, मोहल्लों और वार्डों में बाढ़ जैसी स्थिति एवं जलभराव है, उनका तत्काल निरीक्षण कर पानी निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए।

तीसरी मांग: बाढ़ और जलभराव से प्रभावित लोगों को उचित सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा जिन लोगों की जान-माल और फसलों का नुकसान हुआ है, उन्हें चिन्हित कर नियमानुसार मुआवजा दिया जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान ठा. सौरभ सिंह, जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड सपा, मुनि शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, परवेज मंसूरी जिला महासचिव यूथ ब्रिगेड, पंकज यादव राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा, शादाफ आलम, मोहम्मद शाजेब, आकाश यादव जिला सचिव, आदित्य द्विवेदी, अभिराज दिवाकर, पुनीत कटियार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ruman Ali| कानपुर

Tags :

News MPD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News