Hot Topics

कानपुर दक्षिण में बंद पड़े अस्पताल को चालू कराने के लिए चौथे दिन भी जारी रहा दीप प्रज्वलित कर विरोध

कानपुर। कानपुर दक्षिण में करीब दो वर्षों से बनकर तैयार पड़े अस्पताल को शुरू कराने की मांग को लेकर समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय  उपाध्यक्ष सुभाष द्विवेदी का अनोखा विरोध प्रदर्शन लगातार चौथे दिन भी जारी रहा।

दीपावली से एक दिन पूर्व शुरू हुई इस मुहिम के तहत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लगातार दीप प्रज्वलित कर अस्पताल को शीघ्र चालू कराने की मांग कर रहे हैं।

उनका कहना है कि अस्पताल का निर्माण कार्य काफी समय पहले पूरा हो चुका है, लेकिन उद्घाटन न होने के कारण अब तक इसे जनता की सेवा के लिए शुरू नहीं किया जा सका है। इसके चलते क्षेत्रीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

चौथे दिन भी दिनभर दीप जलाकर विरोध जताते हुए उन्होंने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से अस्पताल का जल्द उद्घाटन कर उसे सुचारू रूप से संचालित करने की मांग की। उनका कहना है कि जब अस्पताल बनकर तैयार है, तो उसे शुरू करने में देरी क्यों की जा रही है।

Tags :

News MPD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News