Hot Topics

ईपीएफओ कानपुर द्वारा पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में जागरूकता शिविर का आयोजन

कानपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), कानपुर के तत्वावधान में पनकी स्थित PIA ऑडिटोरियम में EEC विश्वास एवं PMVBRY के संबंध में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य संबंधित योजनाओं एवं सामाजिक सुरक्षा प्रावधानों के प्रति नियोक्ताओं, कर्मचारियों तथा हितधारकों को जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम का नेतृत्व श्री प्रतीश सिंह, RPFC-II ने किया। उनके साथ श्री संजय निगम, EO एवं श्री सर्वेश्वर सिंह, EO ने उपस्थित प्रतिभागियों को योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर PIA के श्री मनोज बांका, श्री सुनील गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए ईपीएफओ की विभिन्न सेवाओं एवं सरकार की संबंधित रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शिविर के माध्यम से उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे ईपीएफओ की योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं तक पहुंचाएं, ताकि पात्र लाभार्थी समय से इनका लाभ प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Tags :

News MPD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News