Hot Topics

इस रक्षाबंधन “धागे से बंधा संकल्प” – ज्योति बाबा का आह्वान: हर बहन भाई को नशे से मुक्त कराए

समय की मांग नशा मुक्ति रक्षाबंधन लाखों मौतों के आंकड़े के बीच ज्योति बाबा का परिवार आधारित समाधान

एशिया बुक रिकॉर्डधारी योग गुरु श्री ज्योति बाबा बोले, नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत 2047 की गारंटी

कानपुर, 27 अगस्त 2026 – रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी योग गुरु श्री श्री ज्योति बाबा ने देश भर में नशा मुक्ति रक्षाबंधन अभियान की शुरुआत की है। ज्योति बाबा का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में इस त्योहार को सिर्फ रस्म न रहने देकर इसे नशे के खिलाफ राष्ट्रीय संकल्प का दिन बनाना होगा।

NCRB 2023 और UNODC के आंकड़े चिंताजनक हैं। देश में हर साल नशे के कारण लाखों से अधिक मौतें होती हैं। 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के 54.6% युवा किसी न किसी नशे की गिरफ्त में हैं। स्कूल-कॉलेज, घर और सोशल मीडिया मिलकर युवा पीढ़ी को खोखला कर रहे हैं। WHO की रिपोर्ट भी कहती है कि डिप्रेशन और आत्महत्या का सबसे बड़ा कारण नशा है।

इन्हीं आंकड़ों को देखते हुए श्री ज्योति बाबा ने कहा, अगर बहन भाई की कलाई पर राखी बांध सकती है तो उसे नशे की जंजीर से मुक्त कराने का वचन भी ले सकती है। हमारी भारतीय संस्कृति में रक्षा का अर्थ सिर्फ सीमा की रक्षा नहीं, संस्कार और स्वास्थ्य की रक्षा भी है। महाभारत में द्रौपदी का धागा रक्षा का प्रतीक बना था,आज वही धागा भाई को नशे से बचाने का सूत्र बनेगा।



पिछले 35 वर्षों से नशा मुक्ति परिवार आंदोलन चला रहे ज्योति बाबा ने बताया कि इस आंदोलन से अब तक 50 लाख से अधिक परिवारों मैं पहुंच बनाई हैं। उनका मानना है कि नशा व्यक्ति का नहीं, पूरे परिवार का रोग है। इसलिए समाधान भी परिवार से ही शुरू होना चाहिए।

नशा मुक्ति रक्षाबंधन के तहत बहन भाई को राखी बांधते समय 3 संकल्प दिलाएगी: 1. मैं नशा नहीं करूंगा, 2. मैं अपने 5 दोस्तों को भी नशे से दूर रखूंगा, 3. मैं हर हफ्ते 2 घंटे देश सेवा करूंगा। आंदोलन के सर्वेक्षण के अनुसार जिन घरों में यह संकल्प लिया गया वहां 80% मामलों में नशा छूटा।

सोशल एक्टिविस्ट गीता पाल  ने कहा,सिर्फ कानून और प्रतिबंध से नशा नहीं रुकेगा। मांग घटानी होगी और मांग परिवार ही घटा सकता है। एक अध्ययन कहता है कि जिसे परिवार का भावनात्मक सपोर्ट मिलता है उसके नशे में जाने की संभावना 70% कम हो जाती है। रक्षाबंधन इसी सपोर्ट का सबसे बड़ा दिन है।

प्रधानाचार्य केशराज सिंह ने देश की बहनों से अपील की कि इस बार राखी के साथ एक गिफ्ट और दें – नशा मुक्त जीवन का वचन। और भाइयों से कहा कि बहन के आंसू की कसम खाकर आज ही नशे को अलविदा कहें।

समापन में श्री ज्योति बाबा ने कहा,”अगर हर घर की बहन इस रक्षाबंधन पर एक भाई को नशे से बचा ले,तो 5 साल में भारत नशा मुक्त हो सकता है। नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत 2047 की असली नींव है। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र केसरवानी ने किया। कार्यक्रम के अंत में श्री श्री ज्योति बाबा ने नशा मुक्ति युवा विकसित भारत संकल्प की शपथ कराई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अन्य प्रमुख आचार्य ऋषिकांत शुक्ल, आचार्य बहन कुमारी शुची सिंह, कुमारी अंजली श्रीवास्तव, प्रधानमंत्री बहन कर्तिका शुक्ला,सेनापति भैया भावेश प्रताप सिंह,कुमारी श्रेया मिश्रा,सौम्या प्रजापति,आंचल सिंह, दीक्षा सिंह,राधा पाल, प्रिया पांडे, प्रेविता पटेल, आयत इत्यादि थी।

Tags :

News MPD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News