Hot Topics

आरक्षण सुधार आंदोलन और UGC रोल बैक की मांग को लेकर सवर्ण और युवाओं ने निकाला गया मशाल जुलूस

कानपुर के मोतीझील  में ‘आरक्षण सुधार आंदोलन’ और ‘UGC रोल बैक’ (यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने) की मांग को लेकर युवाओं और सवर्ण समाज द्वारा एक विशाल मशाल जुलूस (मार्च) निकाला गया।

यह मशाल जुलूस देर शाम मोतीझील स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क गेट से शुरू हुआ। वहां से अनुशासित तरीके से सवर्ण समाज और सैकड़ों युवाओं का हुजूम स्वरूप नगर के व्यस्त गोल चौराहे से होते हुए आजाद पार्क (नेहरू पार्क) पहुंचकर संपन्न हुआ।

प्रदर्शनकारियों ने वर्तमान जातिगत आरक्षण व्यवस्था में सुधार करने और इसे आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग की ताकि समाज के सभी जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सके।

इसके साथ ही उन्होंने हालिया यूजीसी गाइडलाइंस और प्रावधानों को पूरी तरह वापस लेने (Roll Back) के नारे लगाए।

इस विशाल शांतिपूर्ण प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा नेता अरविंद राज त्रिपाठी ने किया।

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी वर्ग विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि योग्य और जरूरतमंद युवाओं को समानता का अधिकार व न्याय दिलाने की एक संवैधानिक और लोकतांत्रिक कोशिश ह युवाओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद करते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो यह आंदोलन आगे चलकर एक देशव्यापी आंदोलन का रूप ले सकता है

Tags :

News MPD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News