कानपुर महानगर के मार्बल मार्केट किदवई नगर, यशोदा नगर से हमीरपुर रोड, ग्रीन पार्क से घंटाघर, साकेत नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में सीएम ग्रिड के सड़क निर्माण कार्य को अविलंब पूर्ण कराने, महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में ध्वस्त सड़कों एवं बड़े-बड़े गड्ढों को तत्काल दुरुस्त कराने तथा अन्य जनसमस्याओं को लेकर व्यापारियों ने
नगर निगम कार्यालय परिसर के अंदर सड़क पर बैठकर हाथों में कटोरा लेकर धरना प्रदर्शन किया
और कहा कि सीएम ग्रिड निर्माण का कार्य दीपावली से पन्द्रह दिन पहले पूर्ण नहीं हुआ तो कानपुर का करोड़ों रुपये का व्यापार प्रभावित होगा
धरना प्रदर्शन के उपरांत नगर आयुक्त से भी मुलाकात कर ज्ञापन सौंपे गए
आज *भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे , जिला वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने व प्रदेश मंत्री रोशन गुप्ता के नेतृत्व में* विभिन्न बाजारों से आए संगठन के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने कानपुर महानगर के मार्बल मार्केट किदवई नगर, यशोदा नगर से हमीरपुर रोड, ग्रीन पार्क से घंटाघर, साकेत नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में सीएम ग्रिड के सड़क निर्माण कार्य को अविलंब पूर्ण कराने, महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में ध्वस्त सड़कों एवं बड़े-बड़े गड्ढों को तत्काल दुरुस्त कराने तथा अन्य जनसमस्याओं को लेकर व्यापारियों ने
नगर निगम कार्यालय परिसर के अंदर सड़क पर बैठकर हाथों में कटोरा लेकर धरना प्रदर्शन किया और कहा कि सीएम ग्रिड निर्माण का कार्य दीपावली से पन्द्रह दिन पहले पूर्ण नहीं हुआ तो कानपुर का करोड़ों रुपये का व्यापार प्रभावित होगा और व्यापारी भीख मांगने की स्थिति में आ जाएगा |
व्यापारियों ने नगर निगम परिसर के अंदर सड़क पर बैठकर हाथों में कटोरा लेकर काफी देर तक नारेबाजी की |
धरना प्रदर्शन के उपरांत नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से भी मुलाकात कर ज्ञापन सौंपे गए |
धरना प्रदर्शन के दौरान *भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि* कानपुर महानगर के मार्बल मार्केट किदवई नगर, यशोदा नगर से हमीरपुर रोड, ग्रीन पार्क से घंटाघर, साकेत नगर सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सीएम ग्रिड के सड़क निर्माण कार्य के चलते लंबे समय से व्यापारी, ग्राहक, वाहन चालक एवं आम नागरिक अत्यंत कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं ,निर्माण कार्य की धीमी गति तथा कई स्थानों पर सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आवागमन बुरी तरह प्रभावित है। विशेष रूप से मार्बल मार्केट किदवई नगर, यशोदा नगर बाजार तथा मूलगंज चौराहे से परेड की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात एवं व्यापार दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सीएम ग्रिड के निर्माण से प्रभावित कानपुर महानगर के विभिन्न बाजारों का लगभग 200 करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक कारोबार प्रभावित होने की आशंका से व्यापारियों में भी गंभीर चिंता व्याप्त है इसलिए दीपावली से पन्द्रह दिन पूर्व तक सीएम ग्रिड की सभी सड़कों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर पूर्ण कराया जाए |
इस मौके पर *भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे ने कहा कि* महानगर के अनेक चौराहों एवं बाजारों में सड़कें पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं तथा जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों के कारण आए दिन दुपहिया वाहन चालक गिरकर चुटहिल हो रहे हैं, यातायात बाधित हो रहा है तथा जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। बरसात के दौरान इन समस्याओं की गंभीरता और बढ़ गई है।
आगे कहा कि कानपुर महानगर के व्यापारियों एवं आम नागरिकों की समस्याओं को ध्यान में रखते महानगर की विभिन्न क्षेत्रों की ध्वस्त सड़कों को चलने लायक बनाया जाए|
इस दौरान भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के *जिला वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने व जिला महामंत्री महेश सोनी ने कहा कि* महानगर में और खासकर बाजारों के आसपास की सड़कों को अविलंब दुरुस्त किया जाए और अफीम कोठी लोहा बाजार कानपुर की एक बहुत बड़ी लोहा बाजार है इस बाजार का करोड़ों रुपये का वार्षिक कारोबार है, लेकिन इस मंडी के परिसर के अंदर सीवरलाइन, जलभराव सहित बहुत सारी दिक्कतें है उनको दुरुस्त किया जाए|
इस दौरान *भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश मंत्री रोशन गुप्ता व युवा प्रदेश संगठन महामंत्री विनायक पोद्दार ने कहा कि* सीएम ग्रिड
के तहत निर्माणाधीन क्षेत्रों में प्रकाश एवं विद्युत व्यवस्था सुचारु रखी जाए ,सीएम ग्रिड से प्रभावित क्षेत्रों विशेषकर मार्बल मार्केट किदवई नगर, में विद्युत खंभे लगाए जा चुके हैं तथा विद्युत लाइन भी चालू है। इसके बावजूद सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण रात के समय आवागमन अत्यंत जोखिमपूर्ण हो जाता है।
इस दौरान भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष व *किदवनगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक शुक्ला व टास्क फोर संयोजक पवन गौड़ ने कहा कि* सीएम ग्रिड निर्माण के कार्य के कारण खासकर मार्बल मार्केट में अंधेरे एवं खराब सड़क के कारण कई दुपहिया वाहन चालक गिरकर घायल भी हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में किसी भी समय गंभीर दुर्घटना हो सकती है। अतः प्रभावित बाजारों एवं मार्गों पर प्रतिदिन नियमित रूप से स्ट्रीट लाइट एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान *भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिला संयुक्त महामंत्री व यशोदानगर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री के के गुप्ता व संजय मिश्र ने कहा कि* यशोदा नगर में ध्वस्त सड़कों एवं गड्ढों को तत्काल भरकर आवागमन योग्य बनाया जाए
मार्बल मार्केट किदवई नगर, यशोदा नगर से हमीरपुर रोड, साकेत नगर तथा ग्रीन पार्क से मूलगंज चौराहे तक सीएम ग्रिड निर्माण कार्य के कारण कई स्थानों पर सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं तथा जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इनके कारण भारी वाहनों के साथ-साथ छोटे वाहनों के आवागमन में भी अत्यधिक परेशानी हो रही है तथा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। अतः जब तक सीएम ग्रिड का स्थायी सड़क निर्माण पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक सभी बड़े गड्ढों को तत्काल भरवाकर सड़कों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन योग्य बनाया जाए। साथ ही सीएम ग्रिड का स्थायी निर्माण कार्य भी निर्धारित समय-सीमा एक माह में पूर्ण कराया जाए।
इस दौरान *संगठन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष इखलाक मिर्जा व अब्दुल वहीद ने कहा कि* महानगर की सभी ध्वस्त सड़कों को तत्काल चलने योग्य बनाया जाए कानपुर महानगर में जरीब चौकी चौराहे से पूर्व जीटी रोड, टाटमिल चौराहा, किदवई नगर में बाईपास चौराहे से पहले, बर्रा, घंटाघर सहित अनेक प्रमुख मार्गों एवं चौराहों के आसपास सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं।



https://youtu.be/f3nj6tOLt74 ki
इन सड़कों की वर्तमान स्थिति को देखते हुए तत्काल गड्ढों को भरकर एवं आवश्यक मरम्मत कराकर इन्हें चलने योग्य एवं सुरक्षित बनाया जाए। इसके पश्चात बरसात समाप्त होने पर इन सभी क्षतिग्रस्त सड़कों का स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की *नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से मुलाकात व ज्ञापन देने के उपरान्त उन्होंने कहा कि दो तीन दिन में बरसात कम होते ही चलने लायक सड़क बना दी जाएगी और सीएम ग्रिड का निर्माण भी जल्द करवाने का आश्वासन दिया* |
नगर निगम परिसर में हुए धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री महेश सोनी, दक्षिण अध्यक्ष कमल त्रिपाठी, युवा प्रदेश संगठन महामंत्री विनायक पोद्दार, युवा महामंत्री मनोज विश्वकर्मा, जिला संयुक्त महामंत्री के के गुप्ता व संजय मिश्र,अशोक शुक्ला, जितेन्द्र सिंह, अतुल ओमर,पवन गौड़ , नीरज शुक्ला,इखलाक मिर्जा ,अब्दुल वहीद , अरुण पांडेय, जनार्दन चौधरी,अनुज त्रिपाठी, रतन सिंह राजू, कुंदन शर्मा,बालकृष्ण गुप्ता,सुरेन्द्र मिश्रा , अश्विनी गुप्ता , प्रखर श्रीवास्तव, राजकुमार गुप्ता , मौ.ताहिर, अजय गुप्ता, गोविंद गुप्ता, राजन बाजपेयी,मोहित तिवारी,पंकज तोमर , शिव प्रताप परिहार, राहुल शर्मा ,शरद गुप्ता , संजय सोनकर आदि भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे|

