
सीएम ग्रिड परियोजना के अंतर्गत मार्बल मार्केट से के-ब्लॉक, किदवई नगर तक जाने वाली क्षतिग्रस्त एवं खराब सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हुए व्यापारी सुनील मिश्र की दो जगह हड्डी टूटने पर अस्पताल जाते समय सीएम ग्रिड की एच टू ब्लॉक किदवईनगर दुर्घटनास्थल पर सीएम ग्रिड निर्माण की दुर्दशा के खिलाफ व्यापारियों ने शंखनाद प्रदर्शन किया और सुनील मिश्र को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की*
*मुआवजा सम्बन्धित एक ज्ञापन नगर आयुक्त को भेजा गया*
आज *भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ,किदवई, नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक शुक्ला व युवा अध्यक्ष विनायक पोद्दार के नेतृत्व में* सीएम ग्रिड परियोजना के अंतर्गत मार्बल मार्केट से के-ब्लॉक, किदवई नगर तक जाने वाली क्षतिग्रस्त एवं खराब सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हुए व्यापारी श सुनील मिश्र की दो जगह हड्डी टूटने पर आपरेशन के लिए अस्पताल जाते समय सीएम ग्रिड की एच टू ब्लॉक किदवईनगर दुर्घटनास्थल पर सीएम ग्रिड निर्माण की दुर्दशा के खिलाफ व्यापारियों ने शंखनाद प्रदर्शन किया और व्यापारी सुनील मिश्र को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की |
मुआवजा सम्बन्धित एक ज्ञापन नगर आयुक्त को भेजा गया |
इस दौरान *भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कि प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानीश मिश्र ने कहा कि* 3 सितंबर को एक्सप्रेस रोड के व्यापारी सुनील मिश्र अपनी दुकान से वाई-ब्लॉक, किदवई नगर स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान मार्बल मार्केट से के-ब्लॉक, किदवई नगर तक जाने वाली सीएम ग्रिड परियोजना के कारण क्षतिग्रस्त एवं खराब सड़क पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दुर्घटना में उनके दाहिने पैर की हड्डी दो स्थानों पर टूट गई, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई है।
वर्तमान में श्री सुनील मिश्र के पैर का ऑपरेशन होना है, जिसमें प्लेट डाली जाएगी। इस उपचार में उन्हें काफी आर्थिक खर्च वहन करना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त, चिकित्सकों के अनुसार ऑपरेशन के बाद उन्हें लगभग दो माह तक चलने-फिरने एवं दुकान पर जाने में कठिनाई रहेगी, जिसके कारण वह अपनी दुकान का संचालन नहीं कर पाएंगे और उनके व्यापार एवं आय पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
यह दुर्घटना सड़क की खराब एवं क्षतिग्रस्त स्थिति के कारण हुई है इसलिए आज व्यापारी सुनील मिश्र के ऑपरेशन के लिए अस्पताल जाते समय उसी दुर्घटनास्थल सड़क पर हम शंखनाद करके अपनी आवाज नगर आयुक्त तक पहुंचा रहे हैं।
और हमारी मांग है कि उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए श्री सुनील मिश्र को उपचार में हुए खर्च एवं व्यापारिक नुकसान को ध्यान में रखते हुए उचित एवं यथोचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
इस दौरान *किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक शुक्ला ने कहा कि* भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मार्बल मार्केट से के-ब्लॉक, किदवई नगर तक सीएम ग्रिड के अंतर्गत क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराकर मार्ग को सुरक्षित एवं आवागमन योग्य कराया जाए।
आगे कहा कि मानवीय एवं जनहित के इस प्रकरण पर नगर निगम द्वारा शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
प्रदर्शन के दौरान *किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष विनायक पोद्दार व युवा वरिष्ठ महामंत्री प्रखर श्रीवास्तव ने कहा कि* सीएम ग्रिड की दूरदशा के कारण मार्बल मार्केट सहित किदवईनगर का व्यापार प्रभावित है। इसलिए निर्माण कार्य को तेज करके दीपावली के पहले बनाया जाए |
शंखनाद प्रदर्शन में प्रमुख रूप से भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला टास्क फोर्स संयोजक पवन गौड़, किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयकुमार शर्मा टीटू
व शरद मिश्र , गौरव भदौरिया, ओमप्रकाश गुप्ता,दिनेश त्रिपाठी राकेश गुप्ता, आशू मल्होत्रा,मोहित मिश्र, हर्षित मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।



