Hot Topics

ईपीएफओ कानपुर द्वारा सभी 15 जिलों में “निधि आपके निकट 2.0” का सफल आयोजन

कानपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर द्वारा दिनांक 27.08.2026 को अपने क्षेत्राधिकार में सम्मिलित सभी 15 जिलों में “निधि आपके निकट 2.0” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस जन-केन्द्रित पहल का मुख्य उद्देश्य पीएफ सदस्यों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं टीम सदस्यों द्वारा कर्मचारी नामांकन अभियान, विश्वास योजना, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना,  निष्क्रिय खातों के निस्तारण तथा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) के अद्यतनीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रूप से जानकारी दी गई और सदस्यों को इन योजनाओं से मिलने वाले लाभों के प्रति जागरूक किया गया।
क्षेत्रीय आयुक्त, ईपीएफओ कानपुर, श्री शाहिद इकबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि “निधि आपके निकट” कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक माह की 27 तारीख को (अवकाश की स्थिति में अगले कार्यदिवस) सभी जिलों में नियमित रूप से किया जाता है। कार्यक्रम के आयोजन स्थलों की पूर्व सूचना समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से प्रसारित की जाती है।
ईपीएफओ, कानपुर द्वारा सभी पीएफ सदस्यों एवं हितधारकों से अपील की गई है कि वे इन शिविरों में सक्रिय सहभागिता करें और संगठन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएँ।

Tags :

News MPD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News