दिनांक 20.08.2026 को पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय सभागार में जनपद के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ संवाद एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा एवं अपर पुलिस उपायुक्त/स्टाफ ऑफिसर श्री योगेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा निर्मित ‘Silent Crimes’ फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान सोशल मीडिया, AI एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग, साइबर जागरूकता तथा सकारात्मक एवं रचनात्मक कंटेंट को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। जनहित के मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने में इन्फ्लुएंसर्स की भूमिका की सराहना करते हुए पुलिस एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के बीच निरंतर संवाद एवं बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया गया।


