Hot Topics

किदवई नगर 40 दुकान में जलभराव से व्यापारियों की परेशानी

कानपुर के किदवई नगर 40 दुकान इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।

नाले का गंदा पानी अब सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं है, बल्कि दुकानों के अंदर तक पहुंच रहा है। जलभराव और गंदगी के चलते स्थानीय व्यापारियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।


NEWS MPD के तेज-तर्रार संवाददाता ऋषभ शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और जमीनी हकीकत कैमरे में कैद की।

मौके पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय कुमार शर्मा ने नगर निगम की सफाई और जल निकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की।

व्यापारियों का कहना है कि टैक्स देने के बावजूद अगर उन्हें गंदे पानी और जलभराव की समस्या झेलनी पड़ रही है, तो आखिर इस समस्या का समाधान कब होगा?



मौके पर वैभव शर्मा, मनीष अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, प्रदीप पाठक, पंकज गुप्ता, कृष्णा शर्मा, आनंद अवस्थी समेत कई अन्य दुकानदार भी मौजूद रहे।

अब सवाल यह है कि नगर निगम और जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का संज्ञान कब लेते हैं और व्यापारियों को इस जलभराव से कब राहत मिलती है।

कैमरामैन आर्यन रस्तोगी के साथ, संवाददाता ऋषभ शुक्ला, NEWS MPD, कानपुर।

Tags :

News MPD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News