Hot Topics

क्षेत्रीय पार्षदों में दिखा नगर आयुक्त महोदय के खिलाफ आक्रोश, विरोध में किया धरना प्रदर्शन

क्षेत्रीय पार्षदों में दिखा नगर आयुक्त महोदय के खिलाफ आक्रोश, विरोध में किया धरना प्रदर्शन

क्षेत्रीय पार्षदों का कहना है कि नगर आयुक्त साहब के कारण क्षेत्र की समस्याओं का नहीं हो पा रहा निवारण

पार्षदों ने बताया कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त महोदय को अगर कोई भी समस्या की जानकारी देना चाहो तो नगर आयुक्त महोदय समय अनुसार नहीं मिलते
तारीख पर तारीख देने का करते हैं काम

पार्षदों ने बताया कि नगर आयुक्त महोदय की साठ गांठ से विकास कार्यों की फाइलों में किया जाता है खेल

नगर आयुक्त महोदय की कार्यशैली से परेशान होकर पार्षद वार्ड 51 सुधीर यादव,वार्ड 72 वंदना गुंजन शर्मा,वार्ड 9 कविता वीरेंद्र चौहान ,वार्ड 67 देवेंद्र द्विवेदी
वार्ड 77 अखिलेश बाजपेई पार्षद, नीरज चड्ढा व पार्षद दल के नेता नवीन पंडित मिलकर नगर आयुक्त के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया

कानपुर नगर निगम में फर्जी टेंडर और वर्क ऑर्डर जारी करने के आरोप को लेकर शुक्रवार को भाजपा पार्षदों ने नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पार्षदों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

भाजपा पार्षदों का आरोप है कि उद्यान विभाग में फर्जी फाइल तैयार कर कुछ ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्यादेश जारी किए गए। उन्होंने नगर आयुक्त पर भी शिकायतों की अनदेखी करने और विकास कार्य प्रभावित होने का आरोप लगाया।

इसी दौरान नगर निगम के आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों ने भी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और समय पर वेतन भुगतान समेत कई मांगें प्रशासन के सामने रखीं।वार्ड-51 के भाजपा पार्षद सुधीर यादव ने आरोप लगाया कि फर्जी टेंडर की शिकायत करने के लिए नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से कई बार समय मांगा गया, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।

उनका कहना था कि नगर आयुक्त बिना पर्याप्त जांच के फाइलें पास कर रहे हैं, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले एक वर्ष से उनके वार्ड में कोई नया विकास कार्य नहीं हुआ है।सुधीर यादव ने बताया कि 27 जुलाई 2026 को उनके वार्ड के नाम पर एक वर्क ऑर्डर जारी किया गया। जब उन्होंने संबंधित फाइल मांगी तो पता चला कि फाइल संख्या 594/उद्यान/2025-26 कथित रूप से फर्जी तरीके से तैयार की गई है।

वही कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे अम्मा जी ने धरना दे रहे पार्षदों से वार्ताकर कहां कि नगर आयुक्त महोदय से सभी पार्षदों की बैठक कराई जाएगी जिससे सभी की समस्याओं का निवारण हो सके ।

कानपुर नगर से मोहित ठाकुर की रिपोर्ट

Tags :

News MPD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News