Hot Topics

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर द्वारा ‘हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह’–2026 का भव्य आयोजन –


कानपुर, 15 अक्टूबर 2026। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर द्वारा आज दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह–2026 का आयोजन सिंघानिया मैनेजमेंट स्कूल ऑडिटोरियम, कानपुर में किया गया। समारोह में कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार, कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग तथा कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि एवं जागरूकता को प्रोत्साहित करना रहा।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री उदय बक्शी, अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (यू.पी.) तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में [श्री शमीम अख्तर- अपर श्रम आयुक्त], [डॉ. सुरेश अवस्थी], [प्रो. पंकज चतुर्वेदी] एवं [डॉ. लक्ष्मीकांत द्विवेदी] की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I, क्षेत्रीय कार्यालय,कानपुर श्री शाहिद इकबाल जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में कार्यालय के कार्मिकों एवं उनके बच्चों द्वारा समूह गायन, एकल गायन, नृत्य, कविता पाठ, नाट्य प्रस्तुति तथा रामचरितमानस के प्रसंग पर आधारित प्रस्तुति सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतियों ने समारोह को जीवंत एवं आकर्षक बनाया। बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें भी पुरस्कृत किया गया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री उदय बक्शी जी, अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (यू.पी.) ने राजभाषा हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक एवं सहज प्रयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले कार्मिकों एवं बच्चों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्साहपूर्वक सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया।
साथ ही क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I, श्री शाहिद इकबाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ राजभाषा के प्रभावी कार्यान्वयन को भी प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने समारोह को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रतिभागियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह में [श्री अमित कुमार बाजपेई, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I (आंचलिक कार्यालय)] एवं [श्री पवन कुमार सिंह क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I (आंचलिक कार्यालय)], क्षेत्रीय भविष्य निधि  आयुक्त-II श्री प्रतीश सिंह व श्री कुमार अभिषेक सहित कार्यालय के अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Tags :

News MPD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News