रिपोर्ट राजेश गुप्ता ।कानपुर में स्थित शकुंतला देवी राज शिक्षा सेवा संस्थान(रजि०)एवं उनकी टीम के द्वारा विगत कई सालों से पूरे भारत में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान चलाया जा रहा है,
जिसमे कि सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दिवाकर चक्रवर्ती प्रजापति जी को बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए
सिडारब्रुक यूनिवर्सिटी, संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से मानद उपाधि डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) से सम्मानित किए जाने की जानकारी दी गई है।
डॉ. दिवाकर चक्रवर्ती प्रजापति जी लंबे समय से “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के माध्यम से बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक जागरूकता के लिए कार्य कर रहे हैं।
उनके सामाजिक सेवा कार्यों को यह सम्मान एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
इस सम्मान से कानपुर नगर का भी गौरव बढ़ा है और सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को बेटियों के प्रति जागरूकता एवं शिक्षा के लिए आगे आने की प्रेरणा मिलेगी।
डॉ. दिवाकर प्रजापति ने सम्मान अपनी टीम ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और अपनी माँ को समर्पित किया
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. दिवाकर चक्रवर्ती प्रजापति ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि उनकी पूरी ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ टीम को समर्पित है।
उन्होंने कहा कि इस सम्मान का श्रेय वे अपनी माँ को भी समर्पित करते हैं,
जिन्होंने उन्हें सामाजिक सेवा और बेटियों के सम्मान की प्रेरणा दी।

डॉ. दिवाकर प्रजापति ने कहा कि जिस समाज में हम रहते हैं, उस समाज में हमारी बेटियाँ, हमारी माताएँ और हमारी पत्नियाँ माँ दुर्गा के स्वरूप के समान सम्माननीय हैं। इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम उनका सम्मान करें, उनकी शिक्षा और सुरक्षा के लिए आगे आएँ तथा समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को मजबूत करें।
उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश और पूरे भारतवर्ष का सम्मान सामाजिक जागरूकता और बेटियों के सम्मान से और अधिक बढ़े। उन्होंने इस सम्मान को अपने व्यक्तिगत गौरव से अधिक समाज, अपनी टीम और अपनी माँ के प्रति सम्मान और समर्पण का प्रतीक बताया।
उन्होंने इस सम्मान का पूरा श्रेय विशेष रूप से संस्थान की संस्थापक शकुंतला देवी, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती संध्या चक्रवर्ती, प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ० आरती द्विवेदी,प्रदेश सचिव शिवांक विश्वकर्मा, संगठन मंत्री श्रीमती अर्चना मिश्रा, संगठन समंत्री मिथिलेश विश्वकर्मा, कानपुर जिला अध्यक्ष मीना मिश्रा, संरक्षक अरविंद कुशवाहा, प्रदीप सैनी ,पुष्कर पांडे ,ऋषि शुक्ला, प्रवीण सिंह, जगदीश गुप्ता को दिया,और सभी का धन्यवाद किया।



