टाटा मेमोरियल समेत देश के दिग्गज विशेषज्ञों का एम्स में जमावड़ा, कैंसर पर हुआ गहन मंथन

रायबरेली। कैंसर जैसी जटिल बीमारी की सटीक पहचान और बेहतर उपचार प्रबंधन को लेकर एम्स रायबरेली में देशभर के विशेषज्ञ एक मंच पर जुटे। एम्स के पैथोलॉजी एवं लैब मेडिसिन विभाग की ओर से कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन के मार्गदर्शन में 11-12 सितंबर को दो दिवसीय ओंकोपैथोलॉजी संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें टाटा मेमोरियल सेंटर के ट्रैवलिंग स्कूल ऑफ ओंकोपैथोलॉजी (TTSOP) समेत देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञों ने जटिल कैंसर मामलों की जांच, डायग्नोसिस और मैनेजमेंट पर गहन चर्चा की…एम्स रायबरेली से डॉ. नीरज कुमारी तथा TTSOP से डॉ. सुमीत गुजराल की अध्यक्षता में आयोजित ट्यूमर बोर्ड में विभिन्न जटिल कैंसर केस प्रस्तुत किए गए। टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई के डॉ. सुमीत गुजराल, डॉ. शुभदा काणे, डॉ. प्रवीण महाजन, डॉ. आयुषी सह्य, एसजीपीजीआई लखनऊ की डॉ. पुनीता लाल, आरएमएल लखनऊ के डॉ. सक्षम मल्होत्रा व डॉ. आदित्य एलहेंस, केजीएमयू के डॉ. समीर गुप्ता और मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ की प्रो. नुज़हथ हुसैन ने कैंसर की डायग्नोसिस एवं मैनेजमेंट पर विचार साझा किए…एम्स की ओर से डॉ. दीपक राजपूत, डॉ. नीरज श्रीवास्तव, डॉ. वंदना वर्मा, डॉ. अन्नन्या सोनी, डॉ. बनश्री नाथ, डॉ. अर्जित जोतदार, अमित कुमार गुप्ता, डॉ. अविनाश चंद्र सिंह, डॉ. गोपीनाथ नाइक, डॉ. रौनक मेहरोत्रा और डॉ. राजकुमार कुंडावरम ने केस प्रस्तुत किए। प्रो. पारुल सिंहा, डॉ. कुशल सिंह, डॉ. गौरव त्रिवेदी और डॉ. रूपाली ने भी ट्यूमर बोर्ड में सहभागिता की…पीजीआई चंडीगढ़, एसजीपीजीआई लखनऊ, गंगाराम दिल्ली, केजीएमयू, आरएमएल समेत विभिन्न मेडिकल संस्थानों के पैथोलॉजिस्ट ने भी जटिल कैंसर केसों पर चर्चा की। पोस्टर प्रतियोगिता में एम्स रायबरेली के पैथोलॉजी रेजिडेंट को प्रथम तथा आईएमएस बीएचयू के रेजिडेंट्स को द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार मिला…संगोष्ठी के तहत टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई से आए तकनीकी विशेषज्ञ श्री सलीम पाथूथारा और सुश्री फातिमा ने लैब तकनीशियनों को हेमाटोलॉजी, हिस्टोपैथोलॉजी, साइटोपैथोलॉजी की स्टेनिंग तकनीक और लैब क्वालिटी कंट्रोल का प्रशिक्षण भी दिया।



