Hot Topics

ईपीएफओ आँचलिक कार्यालय व क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर में BLS प्रशिक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

कानपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), आँचलिक कार्यलय व क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर में मंगलवार को बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) प्रशिक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंतर्गत बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) प्रशिक्षण सत्र का आयोजन पारस अस्पताल, कानपुर के सहयोग से किया गया, जिसमें डॉ. राहुल कुमार, हेड, इमरजेंसी विभाग, पारस अस्पताल, कानपुर द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को BLS का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक चिकित्सा, कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR), बेसिक लाइफ सपोर्ट तथा अन्य जीवन रक्षक उपायों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई और व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

वहीं, कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन संकल्प सेवा समिति द्वारा किया गया, जिसके अध्यक्ष श्री संतोष सिंह चौहान हैं। संकल्प सेवा समिति की ओर से रक्तदान के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने का विशेष प्रयास किया गया। समिति के अध्यक्ष श्री संतोष सिंह चौहान ने स्वयं सक्रिय भूमिका निभाते हुए लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और इस पुनीत कार्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई।



रक्तदान शिविर में 25 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिसमें ईपीएफओ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित अन्य लोगों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने के इस मानवीय प्रयास में अपना योगदान दिया।

इस अवसर पर श्री उदय बक्सी, अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (उत्तर प्रदेश), श्री शाहिद इकबाल, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I, श्री कुमार अभिषेक क्षेत्रीय आयुक्त -ll, श्री प्रतीश सिंह क्षेत्रीय आयुक्त -ll सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

News MPD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News