दिनदहाड़े घर में घुसकर मां-बेटे को बंधक बनाकर हुई सनसनीखेज लूट का महज 48 घंटे में खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुलिस कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

वारदात के बाद अलर्ट मोड में आई पुलिस ने सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश किया। उत्कृष्ट एवं त्वरित पुलिसिंग के लिए कमिश्नर ने टीम की जमकर सराहना की। बल्कि इस सरहानीय कार्य के लिए कानपुर पुलिस आयुक्त द्वारा किया गया सम्मानित। सम्मानित होने वालों में रेल बाजार थाना प्रभारी अमान सिंह भी शामिल रहे।
पीड़ित परिवार के अनुसार आज के डिजिटल समय में पुलिस की इस तेज कार्रवाई से जल्द आरोपी की तलाश कर उसको सलाखों के पीछे भेजने का सराहनीय कार्य किया। बल्कि शहर में अपराध कर कानून की नजर से बच निकलना आसान नहीं है।


