October Cancelled Train List: अगर आप भी अक्तूबर में ट्रेन से कहीं सफर करने वाले हैं तो पहले ये चेक कर लें कि जिस ट्रेन से आपको सफर करना है, कहीं वो कैंसिल तो नहीं हो गई है।
Cancelled Train: भारतीय ट्रेनों से हर रोज यात्री सफर करते हैं और अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। हालांकि, कई बार किन्हीं तकनीकी कारणों से भी ट्रेन कैंसिल हो जाती है।
जैसे- अक्तूबर महीने में कई ट्रेनें रेलवे द्वारा कैंसिल की गई हैं। इसलिए अगर आप भी अक्तूबर महीने में यानी त्योहार के समय अपने घर जाने का प्लान ट्रेन से कर रहे हैं, तो पहले ये जरूर चेक कर लें कि कहीं जिस ट्रेन से आपको सफर करना है वो कैंसिल तो नहीं है। चलिए जानते हैं अक्तूबर में कौन सी ट्रेनें कैंसिल की गई हैं…
क्यों की गई है ट्रेन कैंसिल?
- दरअसल, दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में इंफ्रास्ट्रक्चर का काम होना है
- रेलवे बंडामुंडा ‘ए’ केबिन और राउरकेला रेलखंड के बीच पांचवी रेल लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ने का काम किया जाएगा
- इस वजह से अक्तूबर महीने में कई मेमून, पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी
अक्तूबर में किस-किस तारीख को कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल रहेंगी?

ट्रेन नंबर 12811/12812
एलटीटी-हटिया सुपरफास्ट
ये ट्रेन 10 और 12 अक्टूबर को नहीं चलेगी
ट्रेन नंबर 58151/58152
बरसुवान-बीरमित्रपुर पैसेंजर
ये ट्रेन 4 से 15 अक्टूबर को कैंसिल की गई है
ट्रेन नंबर 18309/18310
सम्बलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस
ये ट्रेन 6,8,9 और 11 अक्टूबर को रद्द रहेगी
ट्रेन नंबर 18109
टाटनगर-इतवारी एक्सप्रेस
ये ट्रेन 4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर को कैंसिल है
ट्रेन नंबर 18110
इतवारी-टाटनगर एक्सप्रेस
ये ट्रेन 5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी
न नंबर 12871/12872
हावड़ा-जुनागढ़ रोड इस्पात एक्सप्रेस
ये ट्रेन 5,6,7,8,12 और 13 अक्टूबर को नहीं चलेगी
ट्रेन नंबर 18175
हटिया-झारसुगुडा एक्सप्रेस
4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर को रद्द रहने वाली है
ट्रेन नंबर 18176
झारसुगुडा-हटिया एक्सप्रेस
ये ट्रेन 5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी
ट्रेन नंबर 18601
टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस
इस ट्रेन का 4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर को संचालन नहीं होगा
ट्रेन नंबर 18602
हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस
ये ट्रेन 5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर तक ये ट्रेन कैंसिल रहेगी
ट्रेन नंबर 58659
हटिया-राउरकेला पैसेंजर ट्रेन
ये ट्रेन 3 से 12 अक्टूबर तक कैंसिल हैं
ट्रेन नंबर 58660
राउरकेला-हटिया पैसेंजर ट्रेन
ये ट्रेन 4 से 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी
ट्रेन नंबर 22843/22844
बिलासपुर-बक्सर सुपरफास्ट ट्रेन
ये ट्रेन 9 और 10 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी
ट्रेन नंबर 18113
टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन
ये ट्रेन 4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर को नहीं चलेगी
ट्रेन नंबर 18114
बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस
ये ट्रेन 5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी
