Hot Topics

लायंस क्लब ऑफ कानपुर गेंजेस का 50वां स्वर्ण जयंती अधिष्ठापन समारोह भव्य रूप से संपन्न

कानपुर। लायंस क्लब ऑफ कानपुर गेंजेस के 50वें स्वर्ण जयंती वर्ष का अधिष्ठापन समारोह होटल ब्रिज, जीटी रोड में भव्य समारोह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

समारोह में MJF लायन डॉ. शरद अग्निहोत्री, मंडलाध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट 321 B2 मुख्य अतिथि तथा लायन सुधीर गुप्ता, उपमंडल अध्यक्ष द्वितीय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों अतिथियों का माला, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया।

इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन विराट गुप्ता का अधिष्ठापन किया गया। लायन मनोज अग्रवाल ने सचिव और लायन विवेक गुप्ता ने कोषाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। नई कैबिनेट का अधिष्ठापन MJF लायन विश्व रतन त्रिपाठी द्वारा कराया गया।



कार्यक्रम में PDG लायन CA ज्ञान प्रकाश गुप्ता द्वारा तीन नए सदस्यों को दीक्षा प्रदान की गई। वहीं PDG लायन चित्रा दयाल ने कार्यक्रम का संचालन किया।

स्वर्ण जयंती के अवसर पर क्लब के नए पिन का विमोचन किया गया। राधा अष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और स्वामी गौरांग दास जी द्वारा मिल्क केक काटकर प्रसाद वितरित किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन विराट गुप्ता ने आगामी सेवा कार्य सप्ताह की घोषणा की, जिसके अंतर्गत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य किए जाएंगे।

समारोह में पूर्व मंडलाध्यक्षों, डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारियों, विभिन्न लायंस क्लबों के पदाधिकारियों, पूर्व अध्यक्षों एवं बड़ी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति रही।

📍 स्थान: कानपुर
📰 MPD NEWS | संवाददाता – ऋषभ रस्तोगी

#MPDNews #KanpurNews #LionsClub #Kanpur #SwarnJayanti #LionsClubKanpur #NewsUpdate

Tags :

News MPD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News