कानपुर नगर।** बाल दिवस (14 नवंबर) के अवसर पर गुरुजी फिजिकल एकेडमी कोचिंग, लाइब्रेरी एवं हॉस्टल, सिकठिया सरसौल द्वारा श्रीमती रामकली इकबाल बहादुर कॉलेज ग्राउंड, पूर्वामीर में भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कानपुर सहित विभिन्न जनपदों से आए लगभग 250 धावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त जोश और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान संघ अध्यक्ष श्री अरुण तोमर (रोहित जी) रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में आकाश प्रधान (सिकठिया), चक्कू सिंह, अखिलेश अवस्थी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह भव्य आयोजन गुरुजी फिजिकल एकेडमी के संचालक गोविंद सिंह (गुरुजी) के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता को सफल बनाने में ज्ञान सिंह, राधे गुप्ता (राधे इलेक्ट्रॉनिक्स, सरसौल), अतिबल सिंह (बी.एस. शिक्षा निकेतन, डोमनपुर), शिवम दुबे (सिकठिया), निधि पाण्डेय (युवा कल्याण अधिकारी, सरसौल), नयन यादव (इंद्रा पैथोलॉजी), डॉ. जितेंद्र कुमार (द साइट सेंटर, सरसौल), अमित सैनी (बालाजी स्टूडियो), नितिन साहू (साहू जी मिष्ठान), गुड्डन सिंह (फौजी), अंकित साहू (टेंट हाउस, पूर्वामीर) सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।
### विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 1600 मीटर, 800 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ तथा बालिका वर्ग की दौड़ स्पर्धा आयोजित की गई।
**1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता**
– प्रथम स्थान: शाहिल (इटावा) – ₹2100, ट्रॉफी, मेडल एवं सम्मान पत्र।
– द्वितीय स्थान: अभय कुमार (रायबरेली) – ₹1100, ट्रॉफी, मेडल एवं सम्मान पत्र।
– तृतीय स्थान: आदित्य (अमौर) – ₹700, ट्रॉफी, मेडल एवं सम्मान पत्र।
**800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता**
– प्रथम स्थान: प्रिंस यादव (रायबरेली) – ₹700, ट्रॉफी, मेडल एवं सम्मान पत्र।
– द्वितीय स्थान: आगमन (कानपुर) – ₹500, ट्रॉफी, मेडल एवं सम्मान पत्र।
– तृतीय स्थान: शनि पाल (संकल्प फिजिकल एकेडमी) – ₹500, ट्रॉफी, मेडल एवं सम्मान पत्र।
**400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता**
– प्रथम स्थान: अमित (उन्नाव) – ₹700, ट्रॉफी, मेडल एवं सम्मान पत्र।
– द्वितीय स्थान: विवेक यादव – ₹500, ट्रॉफी, मेडल एवं सम्मान पत्र।
– तृतीय स्थान: अखिलेश पाल – ₹300, ट्रॉफी, मेडल एवं सम्मान पत्र।
**बालिका वर्ग प्रतियोगिता** में अर्चना, प्रीति एवं वंदना ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेताओं को कुल ₹1100 की पुरस्कार राशि, ट्रॉफी, मेडल एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में चतुर्थ से 15वें स्थान तक आने वाले धावकों को भी मेडल एवं सम्मान पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि श्री अरुण तोमर (रोहित जी) एवं अन्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

### 40 से अधिक युवाओं का सरकारी नौकरियों में करा चुके हैं चयन
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अरुण तोमर ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों में अपना सहयोग एवं समर्थन देने का आश्वासन दिया।
वहीं गुरुजी फिजिकल एकेडमी के संचालक गोविंद सिंह (गुरुजी) ने बताया कि एकेडमी के माध्यम से अब तक 40 से अधिक विद्यार्थियों का विभिन्न सरकारी नौकरियों में अंतिम चयन कराया जा चुका है। एकेडमी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण एवं उचित मार्गदर्शन देकर उनके सपनों को साकार करना है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर गोविंद सिंह (गुरुजी) ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, दर्शकों, सहयोगियों एवं पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया। इस भव्य आयोजन ने क्षेत्र के युवाओं को खेल एवं शारीरिक दक्षता के प्रति प्रेरित करने का सराहनीय कार्य किया।

