सरेनी में जनसेवा के चलते श्री परिवार की बढ़ती लोकप्रियता,विरोधियों की बौखलाहट सोशल मीडिया पर साफ । ब्यूरो अनंत राय।
रायबरेली। सियासत में जनता के बीच लगातार बनी मौजूदगी जहां किसी परिवार की पहचान को मजबूत करती है, वहीं बढ़ती लोकप्रियता के बीच सोशल मीडिया पर होने वाली अभद्र टिप्पणियां राजनीतिक माहौल को भी चर्चा में ला देती हैं..सरेनी विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा के जरिए अपनी अलग पहचान बना रहे श्री परिवार को लेकर इन दिनों कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। एक ओर सुधा द्विवेदी और उनकी बेटी गीतिका द्विवेदी लगातार गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रही हैं, तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर परिवार को निशाना बनाकर की जा रही कथित अभद्र टिप्पणियां क्षेत्रीय राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई हैं…सरेनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी सुधा द्विवेदी की सक्रियता चुनावी गतिविधियों तक सीमित नहीं है।

बीते कुछ वर्षों से श्री परिवार गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद, जनसमस्याओं की सुनवाई और जरूरतमंदों को यथासंभव सहयोग देने की गतिविधियों में जुटा है। स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविरों के आयोजराय न रायसे लेकर सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों में सहभागिता तक, परिवार की मौजूदगी लगातार क्षेत्रीय लोगों के बीच बनी हुई है। यही जनसंपर्क अब श्री परिवार की पहचान का अहम हिस्सा बनता दिखाई दे रहा है…दीपावली के अवसर पर भी श्री परिवार की जनसक्रियता देखने को मिली। श्रीनिवास में क्षेत्रीय लोगों की बड़ी मौजूदगी के बीच सुधा द्विवेदी ने घंटों लोगों से मुलाकात की और मिष्ठान वितरण कर त्योहार की खुशियां साझा करते तस्वीरें सामने आयी,वहीं परिवार के अन्य सदस्य भी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते नजर आए। त्योहार के दौरान भी लोगों के बीच बनी यह मौजूदगी परिवार के जनसंपर्क को लेकर चर्चाओं में रही…श्री परिवार की अगली पीढ़ी के रूप में गीतिका द्विवेदी (बेटू) की सक्रियता भी लगातार बढ़ रही है।

वह कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर जनसेवा से जुड़ी गतिविधियों में भागीदारी कर रही हैं। क्षेत्रीय राजनीति में उनकी बढ़ती मौजूदगी को परिवार की भावी सामाजिक और राजनीतिक भूमिका के नजरिए से भी देखा जा रहा है…इधर, श्री परिवार की जनसक्रियता के बीच सोशल मीडिया पर सामने आ रही कथित अभद्र टिप्पणियों ने एक अलग बहस छेड़ दी है। सुधा द्विवेदी के समर्थकों का कहना है कि क्षेत्र में परिवार की बढ़ती लोकप्रियता से असहज कुछ लोगों की राजनीतिक बौखलाहट अब अभद्र टिप्पणियों के रूप में सामने आ रही है। उनके मुताबिक, राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी व्यक्ति या परिवार को लेकर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल स्वस्थ राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का हिस्सा नहीं हो सकता….सरेनी की राजनीति में श्री परिवार की बढ़ती सक्रियता और सोशल मीडिया पर उसके प्रति सामने आ रही प्रतिक्रियाएं अब चर्चा के केंद्र में हैं। जहां एक ओर परिवार का जनसंपर्क लगातार जारी है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर होने वाली टिप्पणियों ने राजनीतिक माहौल को भी गरमा दिया है। जनता के बीच बढ़ती मौजूदगी और सोशल मीडिया पर अभद्रता के इस विरोधाभास ने सरेनी की सियासत में एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है।


