कानपुर, 30 अक्टूबर 2026। आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय, हर्ष नगर, कानपुर में मिशन शक्ति के अंतर्गत शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग तथा SSKDA के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर छात्राओं को नियमित रूप से कराटे एवं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण और अभ्यास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महाविद्यालय एवं SSKDA के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यशाला में SSKDA के प्रशिक्षक सिहान विजय कुमार ने लगभग 60 छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया तथा उन्हें व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अर्चना सक्सेना ने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार की कार्यशालाएँ छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने तथा उन्हें विषम परिस्थितियों का साहसपूर्वक सामना करने के लिए तैयार करने में सहायक होती हैं।

शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग की प्रभारी डॉ. प्रियंका सिंह ने कहा आत्मरक्षा प्रशिक्षण केवल शारीरिक कौशल सीखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह छात्राओं में आत्मविश्वास, सजगता और संकट के समय सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। महाविद्यालय एवं SSKDA के बीच हुआ MoU छात्राओं को नियमित प्रशिक्षण एवं अभ्यास के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।।

वहीं, मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. सीमा पांडेय ने इसे महिला सुरक्षा एवं जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। जो छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती है।कार्यक्रम में चीफ प्रॉक्टर प्रो नीलम चौहान जी का tभी पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ
कार्यशाला में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालक शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद प्रभारी डॉ प्रियंका सिंह ने किया!


